70th National Film Awards: मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादा साहेब फाल्के सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिये 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स

बॉलीवुड के लिजेंड अभिनेता और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। तमाम फिल्मी हस्तियों और विशिष्ट अतिथियों ने जोरदार तालियों के साथ मिथुन चक्रवर्ती का अभिनन्दन किया। सम्मान से भावुक मिथुन चक्रवर्ती ने भी अपने सम्बोधन में पुरस्कार के लिए अपने सभी चाहने वालों का आभार व्यक्त किया। बता दें कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का ऐलान 16 अगस्त को किया गया था।

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित किया गया। यहां इस समारोह में मिथुन चक्रवर्ती के साथ कई अन्य फिल्मी हस्तियों को उनसे फिल्मी योगदान के लिए सम्मानित किया गया। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में सभी भाषाओं के कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। इस बार बेस्ट एक्टर साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी को चुना गया है। उन्हें ये अवॉर्ड कन्नड़ की बड़ी हिट फिल्म ‘कांतारा’ के लिए दिया गया। बेस्ट फीचर फिल्म की कैटेगरी में ‘अट्टम’ ने जगह बनाई है।

सम्मानित की गयी फिल्में और फिल्मी कलाकार

  1. बेस्ट एक्टर- ऋषभ शेट्टी (कांतारा)
  2. बेस्टर फीचर फिल्म- अट्टम
  3. बेस्ट एक्ट्रेस- नित्या मेनन (तिरुचित्रम्बालम) और मानसी पारेख (कच्छ एक्सप्रेस)
  4. बेस्ट डायरेक्टर- सूरज बड़जात्या (ऊंचाई)
  5. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पवन मल्होत्रा (Fouja)
  6. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- नीना गुप्ता (ऊंचाई)
  7. बेस्ट एंटरटेनिंग फीचर फिल्म- कांतारा
  8. बेस्ट तमिल फिल्म- पोन्नियन सेल्वन 2
  9. बेस्ट तेलुगु फिल्म- कार्तिकेय 2
  10. बेस्ट कन्नड़ फिल्म- केजीएफ चैप्टर 2
  11. बेस्ट हिंदी फिल्म- गुलमोहर

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, उमर अब्दुला बनेंगे सीएम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *