कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर निकालने की मुहिम जारी है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस बाबत इत्तेला दी है कि वे पाकिस्तानियों को ढूंढ कर देश से बाहर का रास्ता दिखायें। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद झारखंड सरकार भी हरकत में आ गयी है। राज्य के प्रशासनिक अधिकारी झारखंड में रह रहे पाकिस्तानियों की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में 7 पाकिस्तानियों के राज्य में रहने का पता चला है। जिनमें से 4 राजधानी रांची में और 3 जमशेदपुर में रह रहे हैं। रांची के डोरंडा में तीन और एक हिंदपीढ़ी में वहीं जमशेदपुर के मानगो और धातकीडीह में तीनों पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं।
बताया जा रहा है कि तीनों पाकिस्तानियों की उम्र काफी अधिक है। ये तीनों लगातार अपना वीजा एक्सटेंशन कराकर यहां अपने परिजनों के साथ रह रहे थे। अब पुलिस मुख्यालय से इस संबंध में गाइडलाइन मांगा जा रहा है कि ऐसे लोगों का क्या करना है। हालांकि इन सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाने को कह दिया गया है।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: राज्य में बिजली नहीं और मुख्यमंत्री निवेश के लिए विदेश घूम रहे – बाबूलाल का सरकार पर बड़ा हमला