Madhya Pradesh Viral Video: मध्य प्रदेश से एक दिल को दहलाने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियों (Madhya Pradesh Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक के बाद एक कैसे छह इनसान लाशों में तब्दील हो रहे हैं। देखते ही देखते तीन महिलाएं और तीन पुरुषों की लाशों बिछ गयीं। ये सभी एक ही परिवार के थे। बात इतनी सी है कि दो पक्षों में विवाद हो गया। लेकिन यह विवाद खूनी झड़प में तब्दील हो गया। देखते ही देखते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धड़ाधड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दूसरे पक्ष से 6 लाशें बिछ गयीं। यह दिल को दहला देने वाला यह वाक्या मध्य प्रदेश के मुरैना के लेपा भिड़ोसा गांव में शुक्रवार को हुआ। इस वारदात में लेस कुमारी, बबली, मधु कुमारी, गजेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश और संजू की मौत हुई है। वहीं विनोद सिंह और वीरेंद्र जख्मी हुए हैं। गोली चलाने वाले सभी आरोपी फरार हो गये हैं। यह वारदात कितनी भयानक थी, आप इसे देख सकते हैं।
न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
यह भी पढ़ें: Jharkhand: ईडी को नहीं मिली रिमांड, IAS छवि रंजन भेजे गये जेल