न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार
माना कि भारतीय टीम के पूर्व ओपनर अरुण लाल 66 की है, लेकिन दिल तो अभी जवान है तभी उनका दिल 28 साल छोटी ‘बुलबुल’ पर आ गया है। आगामी 2 मई को वह ‘बुलबुल’ से शादी भी रचाने जा रहे हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि उनकी पत्नी को इस शादी से ऐतराज नहीं है। अरुणलाल की नयी दुल्हन की उम्र 38 साल है। अरुण की होने वाली इस पत्नी का नाम बुलबुल है।
अरुण लाल और बुलबुल एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और अब उनकी यह दोस्ती प्यार के साथ शादी में तब्दील होने जा रही है। कोलकाता के होटल पीयरलेस दो मई को अरुण लाल और बुलबुल की शादी होगी। अरुणलाल की पहली पत्नी रीना इस शादी के लिए रजामंद हैं। चूंकि रीना काफी बीमार रहती हैं, इसलिए अपने पति की दूसरी शादी से खुश हैं। एक महीने पहले दोनों की सगाई हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: फोस्टर परिवार असमर्थ बच्चों के जीवन में ला रहा है बदलाव