समाचार प्लस
Breaking जामताड़ा झारखण्ड देश फीचर्ड न्यूज़ स्लाइडर राँची

Congress MLA: बेहिसाब नकदी के साथ पकड़े गए झारखंड के 3 कांग्रेसी विधायक, तीनों पार्टी से निलंबित, अरगोड़ा थाना में एफआइआर दर्ज

image source : social media

Congress MLA: रांची: झारखंड के जामताड़ा से तीन कांग्रेसी विधायकों (jharkhand Congress MLA ) को पश्चिम बंगाल के हावड़ा की पुलिस ने कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी के साथ हिरासत में लिया है। आरोप है कि नकदी लेकर जा रहे ये तीनों विधायक एक ही गाड़ी में सवार थे और पूर्वी मिदनापुर की ओर जा रहे थे। झारखंड के तीन कांग्रेसी विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल की गाड़ी को पश्चिम बंगाल के ग्रामीण हावड़ा की पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी के साथ हिरासत में लिया है। ये सभी एक गाड़ी पर सवार थे और पूर्व मिदनापुर की ओर जा रहे थे।

image source : social media
image source : social media

गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चला- एसपी

हावड़ा ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में एक गाड़ी पर सवार पांच लोगों को रोका गया। वाहन से भारी मात्रा में नकदी मिली है। नकदी पांच-पांच सौ के नोटो में है। नोटों को गिनने के लिए कई मशीनें मंगायी गयी हैं। एसपी स्वाति भंगालिया ने बताया कि शानिवार देर शाम विधायक की गाड़ी को पांचला थाना अंतर्गत रानीहाटी मोड़ के पास रोका गया। गाड़ी की तलाशी शुरू हुई, तो भारी मात्रा में नकदी मिला।

कांग्रेस के तीन विधायकों के खिलाफ शिकायत दर्ज 

कांग्रेस के तीन विधायकों के खिलाफ कांग्रेस के द्वारा ही दर्ज की गई है। यहाँ शिकायत अरगोडा थाना में दर्ज की गई है। शिकायत कांग्रेस के विधायक अनूप सिंह ने दर्ज करायी है। शिकायत दर्ज कराने के वक़्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे।

तीनों विधायक सस्पेंड

तीनों विधायकों को कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। विधायक इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी व राजेश कच्छप पर कार्रवाई करते हुए पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।

सरकार गिराने की तैयारी- अविनाश पाण्डेय

वहीँ कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने इस मामले पर कहा है कि झारखण्ड में सरकार गिराने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा है कि ईडी के सहारे सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है।

कांग्रेस ने ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए सरकार को गिराने का लगाया आरोप 

कांग्रेस ने भाजपा पर झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए सरकार को गिराने का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों का कहना है कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पार्टी के तीन विधायकों के पास से बड़ी मात्रा में कैश बरामदी के बाद यह साफ हो गया है। मालूम हो कि कांग्रेस पहले भी भाजपा पर हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली अपनी गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश का आरोप लगाती रही है।

”झारखंड में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ हावड़ा में एक्सपोज”

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करके कहा, ‘झारखंड में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ हावड़ा में एक्सपोज हो गया। दिल्ली में ‘हम दो’ का गेम प्लान अब झारखंड के लिए है, जो कि उन्होंने महाराष्ट्र में E-D जोड़े को लाकर किया।’ मालूम हो कि जयराम E-D के जरिए महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से इशारा कर रहे थे।

यह भाजपा की साजिश है-कांग्रेस 

कांग्रेस की झारखंड इकाई ने भी दावा किया कि भारी मात्रा में यह नकदी हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की भाजपा की साजिश का हिस्सा है। कांग्रेस राज्य में लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ सोरेन सरकार का हिस्सा है। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि यह भाजपा की साजिश है। हेमंत सोरेन सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा उसे अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।’उन्होंने कहा कि अगर हम देखें कि महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में क्या हुआ तो यह साफ हो जाएगा कि भाजपा सरकारों को सत्ता से बाहर करने के लिए धन का प्रयोग करती है।

 भ्रष्टाचार का हुआ पर्दाफाश-भाजपा  
वहीं, विपक्षी दल भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को बताना चाहिए कि उन्हें इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कहां से मिली। झारखंड भाजपा के महासचिव ने कहा कि जब से कांग्रेस झारखंड में सत्ता में आई है, भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी झारखंड में अफसरों के घरों से कैश बरामद हुआ था। साहू ने कहा कि यह लोग जनता की मेहनत की कमाई का गलत उपयोग करते हैं।

ये भी पढ़ें : Jharkhand: संगठन सशक्तीकरण का प्रथम चरण पूरा, बूथ स्तर तक संगठन को किया जा रहा मजबूत – अविनाश पांडे

 

 

 

 

Related posts

बिहार के इन दो शिक्षकों ने राज्य को किया गौरवान्वित, 5 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

Manoj Singh

Punjab: आज से Captain Amarinder Singh की नयी पारी, भारतीय सेना, फिर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और अब भारतीय जनता पार्टी में

Pramod Kumar

Gaya : 47 किलो चांदी के जेवरों सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Manoj Singh