झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल RIMS परिसर से 240 एंबुलेंस जब्त, रोष में चालक, परिजन हलकान

झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में मरीजों और उनके परिजनों के बीच तब हड़कम्प मच गया जब उन्हें पता चला कि अस्पताल परिसर में खड़ी 240 एम्बुलेंस को जब्त कर लिया गया है। दरअसल मामला इस प्रकार है, इतना बड़ा अस्पताल होने के बाद यहां पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। जिस कारण राज्यभर से आने वाली एम्बुलेंस को जहां-तहां खड़ा कर दिया जाता है। इसी कारण प्रशासन ने परिसर में खड़ी 240 एम्बुलेंस को जब्त कर लिया है।  प्रशासन का कहना है कि एंबुलेंस की वजह से रिम्स परिसर में जाम की समस्या बनी रहती है, इसी कारण यह कार्रवाई करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि जाम की समस्या को लेकर प्रशासन और एंबुलेंस चालकों के बीच झड़प भी हुई, जिसके बाद प्रशासन ने रिम्स परिसर में खड़ी 240 एंबुलेंस को जब्त कर लिया। जब्त एंबुलेंस को बरियातू थाने में रखा गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से एंबुलेंस संचालकों और चालकों में तो रोष है ही, मरीज और उनके परिजन तो परेशान हो उठे हैं। क्योंकि बिना एम्बुलेंस से मरीजों को लाने और ले जाने का काम कैसे होगा। एक समस्या यह भी खड़ी हो सकती है। अगर एंबुलेंस चालक हड़ताल पर चले गये तब कितनी बड़ी समस्या उत्पन्न हो जायेगी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: मैसाचुसेट्स का प्रतिष्ठित सम्मान और बनारसी साड़ी, नीता अम्बानी ने बोस्टन मंक बढ़ाया भारत का मान