Ranchi Special Kumbh Train : महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए रांची रेलवे स्टेशन पर स्पेशल महाकुंभ ट्रेन से 1500 जनजातीय भाई-बहनों को प्रयागराज के लिए रवाना किया। यह यात्रा वनवासी कल्याण केंद्र के द्वारा आयोजित है। रांची रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर, सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी। उनके चरण छूकर आशीर्वाद लिया। इतनी बड़ी संख्या में जनजातीय भाई-बहनों की महाकुंभ यात्रा भारत की समृद्ध विरासत और आस्था का प्रतीक है। इस अवसर कर वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांत प्रचार प्रमुख सुनील सिंह, सुशील मरांडी, संदीप उरांव, सोमा उरांव, मेघा उरांव, सुदान मुंडा, हिंदुआ उरांव, अंजलि लकड़ा, संगीता लकड़ा, सुलेखा कुमारी, सुजाता मुंडा, सन्नी उरांव, लाला उरांव, राजू उरांव भी मौजूद रहे।
न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार
ये भी पढ़ें : Delhi Elections 2025: 3 बजे तक 46.55% मतदाताओं ने डाला वोट