बिहार में 9.00 बजे तक मतदाताओं ने डाला 10.58 प्रतिशत वोट, कई सीटों पर मतदान सुस्त

बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। 9.00 बजे तक कितने प्रतिशत मतदान हुआ है इसका आंकड़ा जारी कर दिया गया है। वैसे तो इन आठ सीटों पर अब तक 10.58% मतदान हो चुका है। लेकिन कुछ सीटों पर मतदान काफी सुस्त चल रहा है। चूंकि बिहार में इस समय गर्मी का भीषण प्रकोप है, इसलिए इसे सुस्ती का कारण समझा जा सकता है। फिर भी निर्वाचन आयोग की ओर से कोशिश की जा गयी है कि मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक आने और मतदान के दौरान परेशानियों का सामना न करना पड़े। अब तक सबसे ज्यादा 12.39 प्रतिशत मतदान पाटलिपुत्र में हुआ है। जबकि सबसे कम 8.32 प्रतिशत मतदान बक्सर में हुआ है।

बिहार में 9.00 बजे तक कहां-कितने प्रतिशत मतदान

  • आरा 9.32%
  • बक्सर 8.32%
  • जहानाबाद 12.21%
  • काराकाट 11.75%
  • नालंदा 9.17%
  • पाटलिपुत्र 12.39%
  • पटना साहिब 10.76%
  • साराराम  11.18%

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: आज होगा आभास, किसके दावे में कितना दम! आखिरी Opinion Poll में NDA के सामने INDIA था बेदम!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *